नीरज बने जिला उपाध्यक्ष
फतेहगढ़ साहिब। भाजपायुवा मोर्चा की मीटिंग में पंजाब युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनुज छाडिय़ा विशेष तौर पर पहुंचे। इस मौके नीरज अरोड़ा को युवा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। अनुज ने कहा कि भाजपा की ओर से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में बड़ी संख्या में युवा पार्टी से जुड़ रहे हैं। इस मौके प्रदेश उपाध्यक्ष नवनियुक्त पदाधिकारी को सम्मानित किया गया। यहां जिला यूथ अध्यक्ष सुखदर्शन सिंह, भाजपा जिला जनरल सचिव शशी भूषण गुप्ता, मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष एसएन शर्मा, विनय गुप्ता, गगनदीप जैन, रविंदर सिंह संदीप गोयल मौजूद रहे।