पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साहित्यकार रचनाओं से लाए समाज में जागृति : बाठ

साहित्यकार रचनाओं से लाए समाज में जागृति : बाठ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहगढ़ साहिब। पंजाबीसाहित्य सभा द्वारा शनिवार को खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के परिसर में एक साहित्यिक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान गुरजीत सिंह बाठ ने कहा कि साहित्यकारों को ऐसी रचनाओं की रचना करनी चाहिए जो लोगों का मार्ग दर्शन कर उन्हें सामाजिक कुरीतियों से दूर करने में सार्थक हो। उन्होंने युवाओं को नशों से दूर रखने के लिए प्रेरित करते हुए समाजसेवी कार्यों में आगे आने को कहा। प्रोग्राम में अमलोह के डॉक्टर राजविंद्र सिंह चौहान सहित दूसरे साहित्यकारों लेखकों ने अपनी रचनाएं भी पेश कीं। इस मौके पर करनैल अजीज, जसविंद्र सिंह, एडवोकेट सुरजीत सिंह, प्रवीण बत्रा, संत सिंह सोहल सहित अन्य मौजूद थे।