- Hindi News
- एडिड स्कूल टीचर्स को 4 महीने से नहीं मिली सेलरी
एडिड स्कूल टीचर्स को 4 महीने से नहीं मिली सेलरी
फतेहगढ़ साहिब। गवर्नमेंटएडिड स्कूलों के टीचर्स एसोसिएशन की मीटिंग अशोका स्कूल में प्रदेश प्रेस सचिव रविंद्र कुमार जोशी की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग में एडिड स्कूलों के अध्यापकों को गत चार महीने सेलरी मिलने पर रोष जाहिर किया गया। जोशी ने बताया कि पिछले चार माह से बजट जारी करने के चलते उन्हें वेतन नहीं मिल पाया है। उन्होंने बताया कि सरकार उनकी कई मांगों को स्वीकार करने के बावजूद भी लागू नहीं कर रही है। बार बार आश्वासन ही दिए जा रहे हैं। पंजाब में अभी भी एडिड स्कूलों में लगभग 6 हजार से भी अधिक पद रिक्त पड़े हैं। पंजाब के लगभग 60 फीसदी से अधिक स्कूलों में तो प्रिंसिपल भी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मान्यता प्राप्त स्कूलों में अध्यापक ही नहीं हैं, जो हैं भी उन्हें वेतन नहीं मिल रहा है। ऐसे में इन स्कूलों में लाखों की संख्या में पढ़ रहे बच्चों को कैसे शिक्षित किया जा सकेगा। अध्यापकों के लगातार रिटायर होने पर नौबत यहां तक पहुंची है कि कई स्कूलों में तो मात्र 20 फीसदी से भी कम स्टाफ से जैसे तैसे कार्य चलाया जा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि जल्द ग्रांट जारी करते हुए एडिड स्कूलों में स्टाफ की भर्ती पर लगी रोक को तुरंत हटा कर नई भर्ती की जाए।