रिजर्वेशन मिलने से नहीं बढ़ पा रहे युवा
फतेहगढ़ साहिब। जाटमहासभा खमाणों द्वारा ब्लॉक और गांव स्तर पर कमेटियां गठित करने को लेकर एक मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमृतपाल सिंह टिवाणा ने की। टिवाणा ने कहा कि समाज में बिरादरी का रिजर्वेशन होने के चलते युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में भारत सरकार से 8 लाख से कम वार्षिक आय वाले परिवारों को रिजर्वेशन देने संबंधी नोटिफिकेशन मंजूर करवा लिया था, जो देश के 14 स्टेट में लागू है। 15 लाख युवा इसका लाभ ले चुके हैं। लेकिन पंजाब सरकार इस नोटिफिकेशन को लागू करने में आनाकानी कर रही है। इस मौके पर धर्मेंद्र सिंह लाली, मार्केट कमेटी सरहिंद के पूर्व चेयरमैन रंजीत सिंह तरखानमाजरा आदि मौजू थे।