पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 25 से 28 तक हड़ताल करेंगे बैंक मुलाजिम

25 से 28 तक हड़ताल करेंगे बैंक मुलाजिम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहगढ़ साहिब। पंजाबबैंक इंप्लाइज फेडरेशन के सहायक सचिव नरेश वैद्य ने फतेहगढ़ साहिब में पत्रकारों को बताया कि 2 फरवरी को यूनाइटेड फोरम और आईबीए की हुई मीटिंग बेनजीता रही। आईबीए ने 50 फीसदी बढ़ोतरी को मान लिया था, लेकिन यूनाइटेड फोरम ने इसे रद्द कर दिया। जिसके चलते यूनाइटेड फोरम ने संघर्ष को और तेज करने का फैसला लिया है। इसके तहत समूह बैंकों की ओर से 25 से 28 फरवरी तक चार दिनों की हड़लात की जाएगी। अगर सरकार ने उनकी मांगों को नहीं माना तो वे 16 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने को मजबूर होंगे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 9, 13, 20, 24 फरवरी को सभी ब्रांचों पर धरने दिए जाएंगे। जिसके बाद 25 से 28 तक चार दिन की हड़ताल होगी।