वीके जंजुआ होंगे चुनाव ऑब्जर्वर
फतेहगढ़ साहिब। जिलाचुनाव अधिकारी डीसी कमलदीप सिंह संघा ने बताया कि जिले के तीनों नगर कौंसिल और नगर पंचायत खमाणों के कौंसिल चुनावों को लेकर पंजाब चुनाव आयोग के आदेश पर स्वतंत्रता सेनानी भलाई संबंधी विभाग के सचिव वीके जंजुआ चुनाव ऑब्जर्वर होंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव संबंधी कोई भी जानकारी या शिकायत उनके मोबाइल फोन नंबर 95925-64371 पर दी जा सकती है। इसके अलावा उनके साथ नियुक्त आबकारी अधिकारी गुलशन हूरिया के मोबाइल नंबर 98146-26000 पर भी संपर्क किया जा सकता है।