शिअद ने बाढ़ पीड़ितों को राशन भेजा
शिअद ने बाढ़ पीड़ितों को राशन भेजा
फतेहगढ़ साहिब। कश्मीर में बाढ़ पीडितों की मदद के लिए जिला अकाली दल ने 10 हजार लोगों के लिए खाने पीने की जरूरी सामग्री का ट्रक रवाना किया। जिसे तहसीलदार हरी लाल की ओर से प्रशासन के सहयोग से चंडीगढ़ एयरपोर्ट ले जाया गया। ताकि उसे कश्मीर के लिए भेजा जा सके। ट्रक को रवाना करते हुए जिला अध्यक्ष जगदीप चीमा और पूर्व मंत्री रंधीर सिंह चीमा ने कहा कि पीडितों की मदद के लिए सभी को आगे आना चाहिए। यहां गुरमीत सिंह, गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर अमरजीत सिंह, जितेंदरपाल सिंह, कुलविंदर सिंह मौजूद रहे।