122 किलो भुक्की जब्त, तीन आरोपी पकड़े
सीआईएस्टाफसरहिंद ने बिजली बोर्ड के लाइनमैन सहित तीन लोगों से 122 किलो भुक्की जब्त की है। आरोपियों की पहचान गुरनाम सिंह निवासी खन्ना, दलजीत सिंह निवासी मानकी समराला तथा कमलजीत सिंह निवासी मंडी गोबिंदगढ़ के तौर पर हुई है।
सीआईए पुलिस के एसआई हरनेक सिंह ने बताया कि खन्ना जा रही एक आल्टो कार पीबी 23बी 9655 में गुरनाम सिंह था। महिन्द्रा पिक नंबर पीबी 23 बी 4972 जिनमें दलजीत कमलजीत थे, की जांच की। दोनों में से 122 किलो वजन की 2-2 बोरियां भुक्की मिली। आल्टो कार पर प्रेस का स्टीकर लगा था। कमलजीत सिंह मंडी गोबिंदगढ़ में बिजली बोर्ड का कर्मी है। पुलिस जांच कर रही है कि उक्त आरोपी भुक्की कहां से ला रहे थे तथा किसे सप्लाई करनी थी।