किसान यूनियन ने सौंपा मेमोरंडम
फतेहगढ़ साहिब| भारतीयकिसान यूनियन राजेवाल ने खमाणों अनाज मंडी की सड़कों की खस्ताहालत दूसरी सुविधाओं की कमी को लेकर एक मांगपत्र एसडीएम अरीना दुग्गल को दिया। अध्यक्ष रूप चंद यूथ अध्यक्ष प्रितपाल सिंह ने कहा कि मंडी में सड़कों की खस्ता हालत से किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मंडी में फसल ले कर पहुंचने वाले किसानों को परेशानी होती है। ओहदेदारों ने खमाणों स्टेशन पर दूसरी जरूरी गाड़ियों के ठहराव की मांग भी की। एसडीएम ने वफद को उनकी मुश्किलों के हल किए जाने का भरोसा भी दिया। यहां सीनियर उपाध्यक्ष मेजर सिंह, कश्मीरा सिंह, परमजीत सिंह, जितेंद्र सिंह, सुरजीत सिंह जसवंत सिंह मौजूद रहे।