- Hindi News
- 9 9 बोतलें शराब जब्त दो आरोपी हिरासत मेंे
9-9 बोतलें शराब जब्त दो आरोपी हिरासत मेंे
फतेहगढ़ साहिब| पुलिसने दो विभिन्न मामलों में दो लोगों को 9-9 बोतलें शराब बरामद कर गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों सुखवंत सिंह सुरजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना खमाणों के सब इंस्पेक्टर हंस राज ने कहा कि गश्त दौरान जब सुखवंत सिंह निवासी बडला कोटला की जांच की गई तो उनके पास से देसी शराब की 9 बोतलें बरामद की गई। इसी प्रकार सहायक थानेदार सुपिंद्र सिंह ने सुरजीत सिंह निवासी बडला कोटला की भी शक आधार पर जांच की तो उसके पास से भी 9 बोतलें देसी शराब की बरामद की गई। पुलिस ने अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।