- Hindi News
- इराक में फंसे नौजवानों के फैमिली मेंबर विदेश मंत्री से मिले
इराक में फंसे नौजवानों के फैमिली मेंबर विदेश मंत्री से मिले
विदेशमंत्रीसुषमा स्वराज ने आनंदपुर साहिब से सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा की अगुवाई में मिले वफ्द को इराक में फंसे 29 पंजाबियों को जल्द छुड़वाने का भरोसा दिया।
प्रो. चंदूमाजरा ने बताया कि फतेहगढ़ साहिब और आनंदपुर साहिब जिला के 29 पंजाबी इराक में फंसे हैं। कंपनी अफसरों द्वारा पासपोर्ट लेकर भाग जाने पर इन नौजवानों के पास वापस आने के लिए पैसे नहीं हैं। उन्होंने बताया कि वह नौजवानों के फैमिली मेंबरों को साथ लेकर विदेश मंत्री से मिले। मंत्री ने नौजवानों की रिहाई संबंधी भरोसा देते हुए जल्द मीटिंग बुलाई है। चंदूमाजरा ने बताया कि मंत्री ने भरोसा दिया है कि केंद्र सरकार द्वारा पैसा खर्च करके नौजवानों को वापस लाया जाएगा।