पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 16 को यूनियन की होगी डीपीआई के साथ मीटिंग

16 को यूनियन की होगी डीपीआई के साथ मीटिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहगढ़ साहिब में दर्जा चार मुलाजिम यूनियन की मीटिंग में शामिल मेंबर।

भास्कर न्यूज| फतेहगढ़ साहिब

शिक्षामहकमेके दर्जा चार मुलाजिम यूनियन की बैठक गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब के दीवान टोडर मल हाल में शनिवार को हुई। जिसमें कर्मियों की मांगों पर विचार हुआ। यूनियन अध्यक्ष कमलदीप सिंह ने कहा कि कोर्ट के निर्देश के बावजूद मिड-डे मील मुलाजिमों का वेतन लागू नहीं किया गया है। जिससे कर्मियों में रोष है। जो वेतन उन्हें दिया जा रहा है वह इतना कम है, कि उससे गुजारा नहीं हो सकता। सरकार से मांग करते हुए कहा कि मिड-डे मील कर्मियों को पक्का किया जाए। दर्जा चार कर्मियों को तरक्की दे बनता स्केल मिले। मांगों के लिए 16 सितंबर को पंजाब यूनियन की बैठक चंडीगढ़ में डीपीआई के साथ होगी। बैठक में मांगों पर फैसला नहीं हुआ तो उसी दिन संघर्ष की रणनीति का फैसला होगा। यहां परमजीत सिंह, नरेन्द्र कौर, गुरमीत कौर, सुरेन्द्र कौर, कृष्णा देवी जसविन्द्र कौर मौजूद रहीं।