नोटिफिकेशन की देरी पर जताया रोष
29 अक्टूबर को स्टेट स्तरीय रैली का आयोजन
मीटिंग के बाद बात करते हुए यूनियन के ओहदेदार।
भास्कर न्यूज| फतेहगढ़ साहिब
पंजाबगवर्नमेंटस्कूल लेक्चरर यूनियन ने पंजाब कैबिनेट की ओर से लेक्चरर से प्रिंसिपल की तरक्की के लिए 75 फीसदी कोटे की नोटिफिकेशन में हो रही देरी पर रोष जताया है।
प्रदेश अध्यक्ष हाकम सिंह ने कहा कि यूनियन सदस्यों को पेश रही मुश्किलों को लेकर 29 अक्टूबर को स्टेट स्तरीय रैली की जा रही है। इसमें यूनियन ओहदेदार सदस्य शामिल होंगे। जिला अध्यक्ष मालविंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश स्तरीय रैली को सफल बनाने के लिए जिला इकाई हर संभव सहयोग देगी। यहां लेक्चरर अवतार सिंह, अजीत सिंह, सर्वजीत सिंह, केसर सिंह, संजीव कुमार गुरचरण सिंह मौजूद रहे।