- Hindi News
- माता की चौकी से आज शुरू होगा रामलीला का मंचन
माता की चौकी से आज शुरू होगा रामलीला का मंचन
फतेहगढ़ साहिब। श्रीरामा कृष्णा ड्रामेटिक क्लब नगर कौंसिल के स्टेज पर श्री रामलीला मंचन आज से माता की चाैकी के साथ शुरू हो रहा है। क्लब के प्रेसिडेंट शशि भूषण गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को नारद मोह और श्रवण कुमार के ड्रामों के बाद श्री रामायण कथा का मंचन होगा। उन्होंने बताया कि मंचन से पहले स्टेज और अन्य सभी काम पूरे कर लिए गए हैं।
सरहिंद, बस्सी और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए जो मंचन देखने नहीं पाएंगे सीधा प्रसारण 9.30 बजे से फास्ट वे नेटवर्क के माध्यम से सेट टाॅप बाक्स के चैनल नंबर 129 पर देख सकेंगे। यहां नरेंदर शर्मा, राधे श्याम, मोहनजीत पटवारी, नवनीत कुमार, दीपक शर्मा, नत्थू राम, सुरेंदर शर्मा, संजीव शर्मा और अमित कुमार मौजूद रहे।
सरहिंद नगर कौंसिल के स्टेज पर श्री रामलीला मंचन की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए।