- Hindi News
- 2 अक्टूबर से कबड्डी कप, पोस्टर जारी किया
2 अक्टूबर से कबड्डी कप, पोस्टर जारी किया
फतेहगढ़ साहिब। गांवपंचायत युवक सेवाएं क्लब के सहयोग से बाबा अलक निरंजन के जन्मदिवस को समर्पित गांव भगड़ाना में 2 अक्टूबर से होने जा रहे पहले कबड्डी कप का पोस्टर जारी किया गया। गांव के सरपंच गुरमेल सिंह ने बताया इस कबड्डी कप में आनंदपुर साहिब के सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा चीफ गेस्ट और इनॉग्रेशन एमडी हरेंद्रपाल सिंह चंदूमाजरा करेंगे। 70 किलो वजन और ओपन मुकाबले कराए जाएंगे। ओपन मुकाबलों में विजेता टीम को 31 हजार और दूसरे स्थान वाली टीम को 21 हजार रुपए कैश इनाम मिलेगा। श्रेष्ठ रेडर और जाफी को सोने की अंगूठियां दी जाएंगी। यहां निर्मल सिंह, राजिंदर सिंह, गुरजिंदर सिंह, जसवीर सिंह, गुरदेव सिंह, संत सिंह मौजूद रहे।
गांव भगड़ाना में कबड्डी कप का पोस्टर जारी करते आयोजक।