पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफाई मुलाजिमों की मुश्किलों को जल्द हल किया जाए

सफाई मुलाजिमों की मुश्किलों को जल्द हल किया जाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज |फतेहगढ़ साहिब

राष्ट्रीयसफाईकर्मचारी कमीशन के मेंबर गोपाल कृष्ण सहोतरा ने बचत भवन में जिले की सभी कौंसिलों के सफाई अफसरों से मीटिंग कर सफाई मुलाजिमों को पेश रही मुश्किलों को सुना। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए कि सफाई मुलाजिमों की मुश्किलों का पहल के आधार पर हल हो और समय समय पर उनकी हेल्थ जांच कराई जाए।

सफाई मुलाजिमों को ड्यूटी दौरान वर्दी, मुंह के लिए मास्क और हाथों के लिए दस्तानों को उपलब्ध कराने और कौंसिल में उनके बैठने का भी सही प्रबंध करने के निर्देश दिए। यह भी यकीनी हो कि 200 की आबादी के पीछे एक सफाई वर्कर जरूर हो। सहोतरा ने सफाई मुलाजिमों से कहा कि सरकार की पेंशन नीति के अनुसार बैंक में खाता खुलवाएं। ताकि 60 साल की आयु पूरी होने पर इस योजना के तहत उन्हें गुजारा भत्ता मिल सके।

उन्होंने अफसरों से कहा कि सफाई मुलाजिमों के बच्चों को स्किल ट्रेनिंग दिलाने के लिए दिए जा रहे 3000 रुपए वजीफा का पूरा प्रचार किया जाए ताकि मुलाजिमों के बच्चे इसका लाभ ले सकें और उनके बच्चों की शिक्षा भी यकीनी बनाई जाए। इस मौके पर सफाई कर्मी एसोसिएशन बस्सी के प्रेसिडेंट दौलत राम और सरहिंद यूनियन के प्रेसिडेंट सुरेंद्र कुमार ने मुलाजिमों को पेश रही मुश्किलों के बारे में बताया। सहोतरा ने जल्द हल कराने का आश्वासन दिया।

मीटिंग में एसडीएम फतेहगढ़ साहिब पूजा सयाल, बसी के सुखदेव सिंह, अमलोह से राजदीप कौर, खमाणों से अरीना दुग्गल, जिला सामाजिक सुरक्षा अफसर जोवनप्रीत कौर, जिला भलाई अफसर जसवीर सिंह के अलावा कौंसिल अफसर और बीडीपीओ मौजूद रहे।

फतेहगढ़ साहिब में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी कमीशन के मेंबर गोपाल कृष्ण सहोतरा कौंसिलों के सफाई अफसरों से मीटिंग करते हुए।