- Hindi News
- फतेहगढ़ साहिब। गांवबौड़ से 15 सितंबर से लापता रंजीत सिंह
फतेहगढ़ साहिब। गांवबौड़ से 15 सितंबर से लापता रंजीत सिंह
फतेहगढ़ साहिब। गांवबौड़ से 15 सितंबर से लापता रंजीत सिंह का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस को दी शिकायत में हरभजन सिंह ने बताया कि उसकी बेटी की शादी कुछ समय पहले मानुपुर सरहिंद के रंजीत सिंह से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही रंजीत का पेट आग से झुलस गया था जिसका ट्रीटमेंट खेड़ी नौध सिंह में चल रहा था। लेकिन 15 सितंबर को रंजीत दिन में 3 बजे के लगभग अपनी बहन छिंदर कौर से मिलने गांव बौड़ गया था। वहां से शाम 7 बजे चला गया था। जिसके बाद तो वह अपने गांव मानुपुर ही पहुंचा और ही खेड़ी नौध सिंह में। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
7 दिन से लापता युवक का सुराग नहीं