- Hindi News
- विधानसभा स्पीकर के सामने कल पेश होंगे दोनों पक्ष
विधानसभा स्पीकर के सामने कल पेश होंगे दोनों पक्ष
आम आदमी पार्टी इस मामले पर पूरी तरह से खामोश
नवनीत छिब्बर| फतेहगढ़ साहिब
फतेहगढ़साहिबकी एसडीएम-एमएलए कन्ट्रोवर्सी तूल पकड़ती जा रही है। मंगलवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक चंडीगढ़ में बुलाई गई है। इसमें आफिसर्स और सरकार को घेरने के लिए पार्टी की रणनीति बनाई जाएगी। वहीं बुधवार को विधानसभा स्पीकर ने दोनों पक्षों को लंच टाइम के बाद बुलाया है। कांग्रेस के तेवर जहां तल्ख हैं, वहीं शिअद के नेता एसडीएम के बचाव में नजर रहे हैं। पंजाब से संसद में पहुंचने वाली आम आदमी पार्टी इस मामले पर पूरी तरह से खामोश ही रहना चाहती है।
कांग्रेसियों का आरोप है कि एसडीएम पूजा स्याल को एक वरिष्ठ अकाली नेता का सपोर्ट है। कहा तो यह भी जा रहा है कि इसी वरिष्ठ अकाली नेता की सिफारिश पर ही एसडीएम की फतेहगढ़ साहिब में ट्रांसफर की गई थी। कुछ स्थानीय अकाली नेता भी एसडीएम से नाखुश बताए जा रहे हैं। हालांकि ऐसे अकाली नेता इस बारे में सार्वजनिक टिप्पणी करने से बच रहे हैं। साथ ही वह खुद को इस पूरे मामले से अलग ही रखना चाहते हैं। वजह साफ है कि अगर वो इस वक्त एसडीएम के खिलाफ आते हैं, तो इसका फायदा कांग्रेस को मिलेगा। वहीं, आफिसर्स लॉबी, कर्मचारी और शिरोमणि अकाली दल एसडीएम पूजा स्याल के समर्थन में खड़े हैं।
एआईसीसी के सेक्रेटरी फतेहगढ़ साहिब से एमएलए कुलजीत सिंह नागरा ऐसी कन्ट्रोवर्सी के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराते हैं। वह कहते हैं कि पहले राजा वडिंग का अपमान किया गया और अब उनका। एमएलए का कहना है कि यह लड़ाई उनके अकेले की नहीं है, बल्कि संवैधानिक अधिकारों और जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों के प्रोटोकॉल की है, जिसकी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, उन्हें बचाने के लिए है। एमएलए नागरा ने आरोप लगाया कि सरकार की शह पर कुछ ऑफिसर अकाली जत्थेदारों की तरह काम कर रहे हैं। एमएलए ने बताया कि विधायक दल की बैठक में एकसूत्रीय एजेंडा होगा। वे संवैधानिक पदों की मर्यादा के लिए लड़ते रहेंगे।
फतेहगढ़ साहिब से सांसद हरिंदर सिंह खालसा कहते हैं कि अफसोसजनक है कि एमएलए को यह कहना पड़े कि एसडीएम का बर्ताव ठीक नहीं है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं। ये सब संवैधानिक पदों की मर्यादा के लिए ठीक नहीं है। हालांकि मुझे कभी ऐसा नहीं लगा की किसी अफसर ने प्रोटोकॉल ना निभाया हो।
बस्सी पठाना के एमएलए निर्मल स