पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 65 साल से किया जा रहा है प्रभु लीला का मंचन

65 साल से किया जा रहा है प्रभु लीला का मंचन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रभुगाथाओंकी कथा करने और उनका मंचन किया जाना सदियों पुराना है। आधुनिक दौर में भी श्री राम की कथाओं को सुनना मंचन किए जाने की परंपरा आज भी जारी है। जो हर साल नवरात्र में होती है। बुजुर्ग कलाकारों के अनुसार सरहिंद में प्रभु की लीला का मंचन 65 साल से भी अधिक समय से पुराना है, जो आज भी जारी है। उस समय में क्लब से जुड़े चमन लाल सिंगला, ज्ञान चंद वर्मा, राम मूर्ति गुप्ता, सुरेंद्र गाजरी, राममूर्ति मेहता, कृष्ण कुमार, सुखदेव गुप्ता, सुरेंद्र शर्मा, कृष्ण चंद और इनके साथ के कई दूसरे कलाकार आज हमारे बीच नहीं हैं, पर जो क्लब इन लोगों ने स्थापित किया था वह क्लब आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी को आगे निभा रहा है। लगभग 65 साल पहले प्रभु श्री राम की लीला के मंचन को लेकर श्री रामा कृष्णा ड्रामेटिक क्लब का गठन हुआ था, जिसके तत्कालीन अध्यक्ष राधा कृष्ण थे। उनके बाद इसी क्लब के बैनर नीचे कई दूसरे अध्यक्ष भी हुए। जिनमें मुख्य तौर पर चमनलाल सिंगला, ज्ञान चंद वर्मा और राम गुप्ता थे।

क्लब की कमांड शशि भूषण के हाथ में है। बुजुर्गों के अनुसार लीला देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ती थी, आधुनिकता और टीवी चैनलों के जाने से लोगों का रामलीला की स्टेज तक आना जरूर कम हुआ है। कुछ बुजुर्ग कलाकारों से बात की गई तो उन्होंने अपनी मिली जुली प्रतिक्रिया दी। पुराने समय आधुनिक दौर में आए बदलाव पर कहा कि पहले राम लीला में बहरे-तबील और राधे श्याम के मंचन पर अधिक जोर दिया जाता था, जिसे समझने में लोगों को दिक्कत होती थी। आज के दौर में बहरे- तबील राधे श्याम तो हैं पर जोर डायलाॅग शेरों शायरी पर दिया जा रहा है जो लोगों को आसानी से समझ भी आते हैं।

1980 में रामलीला मंचन के दौरान रावण मरण का फाइल फोटो।

1978 में रामलीला मंचन के दौरान भरत शत्रुघ्न का फाइल फोटो।

रामायण पर आधारित आज के दौर का मंचन

^अध्यक्षडायरेक्टर की जिम्मेदारी संभाले शशि भूषण गुप्ता क्लब से पिछले 40 साल से जुड़े हैं। भरत, दशरथ, श्रवण कुमार के अलावा कई दूसरे रोल भी अदा किए जिसके बाद वह 17 साल से डायरेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। पुराने समय में रामायण का मंचन यशवंत सिंह और राधे श्याम द्वारा लिखित रामायण पर आधारित था, लेकिन मौजूदा समय में रामानंद सागर द्वारा निर्मित टीवी धारावाहिक रामायण के साथ दूसरे लेखकों के रामायण पर आधार