पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा और खेल में मॉडल बना सरकारी कन्या स्कूल संघोल

शिक्षा और खेल में मॉडल बना सरकारी कन्या स्कूल संघोल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| फतेहगढ़ साहिब

पंजाबसरकारसे शिक्षा के क्षेत्र में सुधारों सरकारी स्कूलों में मुहैया कराई गई सुविधा के चलते सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कन्या संघोल, शिक्षा खेल दूसरी गतिविधियों में मॉडल स्कूल के तौर पर उभरा है।

आज 500 से अधिक लड़कियां स्कूल में पढ़ रही हैं। डीसी अरुण सेखड़ी ने बताया कि मौजूदा वर्ष में स्कूल का बोर्ड की क्लास के परिणाम 100 फीसदी रहे तथा 80 फीसदी से अधिक अंक लेने वाली कक्षा 10 की 4 छात्राएं सरकार के खोले स्कूल में दाखिल हैं।

इसी स्कूल की 2 लड़कियों ने तरनतारन में 19 वर्ष आयु वर्ग भार के रेसलिंग मुकाबलों में गोल्ड तथा एक ने कांस्य पदक जीता है। 55 किलो वर्ग के नेशनल स्कूल खेलों के रेसलिंग मुकाबलों में गोल्ड भी जीता है। प्रिंसिपल गुरदीप कौर ने बताया कि स्कूल ने जिला स्तर के विज्ञान ड्रामा में पहला तथा स्टेट स्तर पर बेस्ट डायरेक्टर का इनाम जीता। इंस्पायर अवॉर्ड के लिए स्कूल के दो मॉडल चुने गए, जिनको स्कूल से सम्मानित किया गया है।

फतेहगढ़ साहिब के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कन्या संघोल की विजेता लड़कियां अपने जीते मेडल के साथ।