पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वॉर्ड में गंदे पानी की निकासी नहीं, रोष

वॉर्ड में गंदे पानी की निकासी नहीं, रोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| फतेहगढ़ साहिब

सरहिंदकौंसिलका वाॅर्ड-16 भी अनडेवलपड है। वाॅर्ड पार्षद वाॅर्ड में काफी हद तक विकास काम कराने का दावा करती हैं, लेकिन वॉर्ड के लोग इस बात को नकारते हुए पक्षपात का रवैया अपनाए जाने की बात कहते हैं। अधिकांश भाग में सीवरेज, वाटर सप्लाई और स्ट्रीट लाइट तो जरूर है। बावजूद कुछ गलियां अभी भी कच्ची हैं, जहां गंदा पानी लोगों को परेशान करता है। वाॅर्ड की गलियां बेशक अंडर ग्राउंड हैं, लेकिन आए दिन जाम रहती है और जगह-जगह गंदगी के ढेर भी परेशानी का कारण हैं। काफी गलियों में इंटर लाॅक टाइलें जरूर हैं, लेकिन जो आरसीसी है उनमें पैचवर्क का काम नहीं हो पाया। लोगों में इस बात को लेकर रोष है।

वाॅर्ड-16 में घरों के आगे लगा गंदगी का ढेर।

जाम सीवरेज से नाली में जमा गंदा पानी।

^ कौंिसल चुनाव में जीत दर्ज कर पाई प्रोमिला रानी ने कहा कि बतौर पूर्व पार्षद उनके पति अजीत कुमार ने 2003 से 2008 तक के कार्यकाल के दौरान वाॅर्ड का काफी विकास कराया था। जिसे तत्कालीन पार्षद आगे बढ़ाने में पूरी तरह से असफल रहीं। हार के बावजूद उन्होंने सराय ऊधम सिंह, रेलवे स्टेशन के नजदीक शिव मंदिर, पुराना सिनेमा रोड के काम कराने में सफल रही।

^रोहित कुमार ने कहा कि कौंसलर ने पूरे वाॅर्ड की सुध नहीं ली। अभी भी कई भागों में गंदे पानी की निकासी का कोई समाधान नहीं है। इसके चलते गंदा पानी घरों के आगे रुका रहता है और उसमें पनपने वाले कीट आदि लोगों के घरों में घुस जाते हैं। आर्दश नगर की गली नंबर एक से चार तक में नालियां बेशक अंडर ग्राउंड हैं, लेकिन इनमें तो सीवरेज की सुविधा है और ही वाटर सप्लाई की।

^बलदेव कृष्ण ने कहा कि वाॅर्ड की कई गलियों में बरसात होने पर पानी की निकासी नहीं और गर्मियों में पानी की सप्लाई भी सामान्य नहीं रहती। आरसीसी सड़कों की रिपेयर नहीं। वहीं, वाॅर्ड के शांति नगर में तो कुछ काम ही नहीं हुआ। पार्षद ने अपने चहेतों के क्षेत्र का विकास करा दूसरे वाॅर्ड निवासियों से पक्षपात किया है। वाॅर्ड में तो कम्यूनिटी हाल है और ही कोई पार्क।

पार्क के लिए 3.50 लाख रुपए की ग्रांट मंजूर

^वाॅर्डपार्षद कुलदीप कौर ने कहा कि उन्होंने लगभग पूरे वाॅर्ड का काम बिना पक्षपात कराया है। वाॅर्ड में पार्क के लिए एमपी कोटे से 3.50 लाख की ग्रांट भी मंजूर कराई। जिसका काम चल रहा है, एलिमेंट्री स्क