पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संत सिंह बैंक इंप्लाइज फेडरेशन के अध्यक्ष

संत सिंह बैंक इंप्लाइज फेडरेशन के अध्यक्ष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबबैंकइंप्लाइज फेडरेशन की जिला स्तरीय मीटिंग फतेहगढ़ साहिब में हुई। फेडरेशन के असिस्टेंट सचिव नरेश वैद्य ने कर्मियों की मुश्किलों को सुना।

मीटिंग में सर्वसम्मति से जगतार सिंह को फेडरेशन का चेयरमैन बनाया, जबकि संत सिंह को अध्यक्ष चुना गया। मीटिंग में अन्य चुने गए ओहदेदारों में कृष्ण कुमार को सचिव, सन्नी कुमार को कोषाध्यक्ष, सुखदेव सिंह और प्रवीण कुमार को सेंटर कमेटी मेंबर और अरुण चोपड़ा, कृष्ण कुमार, मुकुल कुमार, विशाल, प्रदीप गिल, रघुवीर सिंह को मेंबर नियुक्त किया गया।

नए चुने अध्यक्ष संत सिंह ने कहा कि सरकार को बैंक कर्मियों की मांगों को पूरा करना चाहिए। उन्होंने मेंबरों को विश्वास दिलाया उनकी मांगों के समाधान को लेकर हर संभव प्रयास करेंगे।

बैंक इंप्लाइज फेडरेशन के सचिव नरेश वैद्य नए चुने मेंबर्स के साथ।