बरवाली कला में स्टूडेंट्स को शूज दिए
फतेहगढ़ साहिब। सरकारीएलिमेंट्री स्कूल बरवाली कला में समाज सेवी डाॅ. देवेंद्र सिंह ने जरूरतमंद बच्चों को बूट बांटे। डाॅ. देवेंद्र सिंह ने कहा कि साधनों के अभाव से कोई बच्चा अशिक्षित नहीं रहना चाहिए क्योंकि साधनों के अभाव से कई बच्चे स्कूल तक ही नहीं जाते। सभी को जरूरतमंद बच्चों की मदद करनी चाहिए। प्रितपाल सिंह, तेजिंद्र सिंह, कुलजीत कौर, सिमरनजीत कौर, डाॅ. जसमन प्रीत कौर, सरपंच दर्शन सिंह मौजूद रहे।