बारिश ने बढ़ाई ठंड, अाज भी होगी
शनिवारसुबहसे शुरू हुई बरसात दिन भर रुक-रुक कर जारी रही, जिससे पारा गिर गया। दिन भर सूर्य देवता के दर्शन होने और हवा चलते रहने के कारण ठंड का प्रकोप भी अधिक रहा। जिस कारण लोग सुबह से ही घरों में दुबके रहे और बारिश के चलते बाजारों में भी लगभग वीरानी-सी छाई रही। मौसम महकमे के अनुसार रविवार को भी दिन भर बरसात के जारी रहने का अनुमान है। अचानक बढ़ी सर्दी से गर्म कपड़े बेचने वाले दुकानदारों के चेहरे खिल गए और आगामी दिनों में उनमें अच्छी सेल होने की उम्मीद जाग गई है। चाय स्टालों पर भीड़ रही और कही लोग आग तापते भी दिखाई दिए। हल्की और कभी तेज बारिश के चलते ट्रैफिक भी धीमी गति से चलता दिखाई दिया। कृषि माहिरों ने बरसात को फसलों के लिए लाभकारी बताया।
फतेहगढ़ साहिब में बरसात के चलते सुस्त रफ्तार से चलता ट्रैफिक।