पशु पालकों को मिलेगा 5.50 लाख का इनाम
पशु पालकों को मिलेगा 5.50 लाख का इनाम
फतेहगढ़ साहिब| पशुपालनधंधे को और सहूलियत देने पर ही इसे और लाभकारी बनाया जा सकता है। यह बात आंनदपुर साहिब के सांसद प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने बस्सी में दो दिवसीय जिला स्तरीय पशुधन मुकाबलों का उद्घाटन करते हुए कही। पशुधन का पंजाब की आर्थिकता में बड़ा योगदान है। पशुओं की नस्ल सुधारने पशु पालन कार्य को अपनाने के लिए पंजाब सरकार पिछले 7 सालों से यह मुकाबले कराए जा रहे हैं। पंजाब सरकार आधुनिक सहूलियतों वाले पशु मेला मैदान बना रही है तथा दूध से बनने वाले उत्पादों को प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि उत्पादकों को दूध का पूरा मूल्य मिल सके। दो दिनों में पशुओं के 70 विभिन्न मुकाबले होंगे तथा विजेता पशु पालकों को 5.50 लाख के इनाम दिए जाएंगे। महकमे के डायरेक्टर डॉ.. जितेन्द्र सिंह ने बताया कि आज हुए मुकाबलों में श्रेष्ठ देसी बकरा गांव गंडुआ के मोहन सिंह का था।