- Hindi News
- कबड्डी में भादला ने कोट गंगू राम को हराया
कबड्डी में भादला ने कोट गंगू राम को हराया
रायपुरमाजरीमें बाबा जोरावर सिंह बाबा फतेह सिंह यूथ स्पोर्ट्स क्लब और गांव पंचायत के सहयोग से कराए गए तीन दिवसीय कबड्डी मुकाबलों में विजेताओं को इनाम ट्रांसपोर्ट मंत्री अजीत सिंह कोहाड़ और एमएलए निर्मल सिंह ने बांटे।
उन्होंने युवाओं को खेलों से जुड़ने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। मंत्री कोहाड़ ने गांव में खेल मैदान के लिए 2 लाख की ग्रांट देने का भी एलान किया। क्लब अध्यक्ष गुरिंदर सिंह ने बताया कि मुकाबले में भादला की टीम ने कोट गंगू राम को हराया। जिन्हें क्रम से 21 हजार और 15 हजार रुपए इनाम दिए गए। क्लब सरपरस्त अमरीक सिंह, एनआरआई नवदीप सिंह, मंजीत सिंह, बलिहार सिंह, गुरजीत सिंह, अमनदीप सिंह, हरप्रीत सिंह, चमन लाल मौजूद रहे।
मुकाबले के दौरान अतिथियों को सम्मानित करते हुए।