ओवरटाइम लगाने से वर्कर्स ने किया इनकार
भास्कर न्यूज| फतेहगढ़ साहिब
आंगनबाड़ीमुलाजिमयूनियन की जिला इकाई की मीटिंग जिला अध्यक्ष हरजीत कौर पंजोला की अगुवाई में हुई। जिसमें पंजोला ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्करों से अधिक काम कराने संबंधी यूनियन बार-बार पंजाब सरकार और संबंधित उच्च अफसरों को लिखती रही है।
बावजूद आंगनबाड़ी वर्करों से जबरदस्ती अधिक काम कराए जा रहे हैं। जिसको लेकर 29 सितंबर को डीसी फतेहगढ़ साहिब को एक मांग पत्र दिया गया था। उन्होंने भरोसा दिया था कि आगे से अधिक कामों में आंगनबाड़ी वर्करों की ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट का आदेश है कि आंगनबाड़ी वर्करों से 6 सेवाओं के अलावा ओर कोई भी अधिक काम लिया जाए। अब फिर वर्करों को जबरदस्ती आटा-दाल स्कीम वाले नीले राशन कार्ड और पेंशन लेने वाले व्यक्तियों की वेरिफिकेशन करने के लिए ड्यूटी लगाई गई है जो कि घर-घर जाकर की जानी है। जिससे आंगनबाड़ी सेंटरों के छोटे-छोटे बच्चे प्रभावित होंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आंगनबाड़ी वर्करों की ड्यूटी अधिक काम में से हटाई गई तो वह 15 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर रोष प्रदर्शन करेंगी और संघर्ष को तेज करेंगी। यहां गुरबचन कौर, भूपिंद्र कौर, कमलजीत कौर, चरनजीत कौर, कमलजीत कौर, गुरमीत कौर, सुरजीत कौर अन्य मौजूद रहे।
आंगनवाड़ी मुलाजिम यूनियन की जिला अध्यक्ष हरजीत कौर और अन्य पत्रकारों से रूबरू होते हुए।