पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"रेलवे को अपने कर्मियों की चिंता नहीं\'

\"रेलवे को अपने कर्मियों की चिंता नहीं\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| फतेहगढ़ साहिब

नार्दर्नरेलवेमेंस यूनियन की सरहिंद शाखा की चुनावी मीटिंग सरहिंद में हुई। चुनाव ऑब्जार्वर एसबी सिंह और जसमंगल सिंह की मौजूदगी में यूनियन मेंबरों ने सर्वसम्मति जताते हुए जसमेर सिंह को शाखा अध्यक्ष और चंडी प्रसाद को शाखा सचिव चुना। मंडल उपाध्यक्ष डीके सिंह ने सभा काे संबोधित करते हुए कहा कि रेलवे को अपने कर्मियों की चिंता नहीं है। उनकी जायज मांगों को भी पूरा नहीं किया जा रहा। उन्होंने साथियों से रेलवे में एफडीआई लाए जाने के विरोध में संघर्ष करने के लिए तैयार रहने को कहा। मंडल सचिव सीएस बाजवा ने कहा कि मुलाजिमों की भर्ती सही ढंग से नहीं हो रही। मुलाजिमों के रिटायर होने पर उनके काम का बोझ दूसरे कर्मियों पर डाला जा रहा है। रेल महकमा हर रोज नई गाड़ियों के शुरू करने की घोषणा कर रहा है लेकिन स्टाफ की भर्ती को लेकर ठोस प्रबंध नहीं कर रहा। नए चुने अध्यक्ष जसमेर सिंह ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है उसे पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास करेंगे। यहां आरके सक्सेना, ओम प्रकाश, जगदीप सिंह, गुरशरण सिंह, नाहर सिंह, तारा चंद, विजय प्रकाश, बाबू लाल मौजूद रहे।

रेलवे मेंस यूनियन की मीटिंग में नए ओहदेदार मंडल सचिव अन्य के साथ।