पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा स्तर को उठाने में प्रयास कर रहे: चीमा

शिक्षा स्तर को उठाने में प्रयास कर रहे: चीमा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| फतेहगढ़ साहिब

बाबाबंदासिंह बहादुर इंजीनियरिंग काॅलेज में कनवोकेशन प्रोग्राम का आयोजन काॅलेज के ज्ञानी दित्त सिंह ऑडिटोरियम में हुआ। जिसमें शिक्षा मंत्री पंजाब दलजीत सिंह चीमा ने विभिन्न विषयों में डिग्री हासिल करने वाले 527 स्टूडेंट्स को डिग्रियां दी।

पिछले 3 साल के दौरान मेरिट के आधार पर पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाले 22 स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया। संबोधित करते हुए चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार स्टेट के सभी स्कूलों में उच्च स्तरीय शिक्षा देने के साथ व्यवसाय मुखी कोर्सों को भी प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने पंजाब में 31 करोड़ रुपए खर्च कर 100 स्कूलों में आॅटो मोबाइल, सेहत संभाल, सूचना टेक्नालॉजी, ब्यूटी पार्लर आदि के 6 कोर्स शुरू किए है। जोकि क्लास 9 से +2 तक कराए जाएंगे। हर साल स्टूडेंट्स को डिप्लोमा का सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। टीचर्स को उच्च शिक्षा की एडवांस ट्रेनिंग को लेकर पहला बैच कैनेडा भेजा गया था और दूसरा जल्द भेजा जा रहा है। चीमा ने कहा कि एक समय था जब पंजाब के युवा इंजीनियरिंग और मेडिकल की शिक्षा के लिए दूसरी स्टेट्स में जाते थे, लेकिन आज दूसरे राज्यों के बच्चे इसी शिक्षा के लिए पंजाब रहे हैं। उन्होंने स्टूडेंट्स के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए देश की तरक्की में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। काॅलेज प्रिंसिपल डाॅ. जीएस लांबा ने काॅलेज की प्राप्तियों और योजनाओं की जानकारी दी। यहां शिअद के जिला अध्यक्ष जगदीप सिंह चीमा, पूर्व मंत्री हरमेल सिंह, डाॅ. बूटा सिंह डीन अकादमिक पीटीयू, एडवोकेट नरेंद्र सिंह टीवाना, ट्रस्ट सचिव अवतार सिंह, डाॅ. अमृतवीर सिंह डीन छात्र मामले, डाॅ. विरेंदर सिंह, अवतार सिंह रिया मौजूद रहे।

इंजीनियरिंग काॅलेज में दीक्षांत समारोह में डिग्री देते हुए शिक्षा मंत्री चीमा मौजूद अन्य।