- Hindi News
- \"धर्म परिवर्तन समाज के लिए अच्छा नहीं\'
\"धर्म परिवर्तन समाज के लिए अच्छा नहीं\'
भास्कर न्यूज| फतेहगढ़ साहिब
केंद्रसरकारपर निशाना साधते हुए प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने शनिवार को कहा कि देश का नेतृत्व करने वालों की सोच में बदलाव आया है। उन्होंने धर्म परिवर्तन पर संसद में चल रही चर्चा पर अपनी प्रतिक्रिया दी। धर्म परिवर्तन को गलत बताते हुए कहा कि धर्म परिवर्तन के चलते ही गुरु तेग बहादुर जी ने कौम की रक्षा के लिए अपनी कुर्बानी दी थी। जिसके बाद दोनों छोटे साहिबजादों ने भी धर्म परिवर्तन के फरमान को नकारा, जिस पर मुगलों ने उन्हें जिंदा दीवारों में चिनवा दिया था।
जोड़मेल की तैयारियों का लिया जायजा: शिअदकी जिला इकाई की मीटिंग गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब के दीवान टोडर मल्ल हाल में हुई। जिसमें सिख कौम के महान शहीद बाबा जोरावर सिंह बाबा फतेह सिंह और माता गुजरी की शहादत को समर्पित 27 दिसंबर से शुरू होने वाले सालाना शहीदी जोड़ मेल की तैयारियों का जायजा लिया गया। मीटिंग में शामिल सभी नेताओं ने कहा कि जोड़ मेल की मर्यादा का पूरा ध्यान रखा जाए।
इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रहे कि दूसरे राज्यों से शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करने वाली संगत को कोई परेशानी हो। शिअद के सचिव प्रेमसिंह चंदूमाजरा, जिला ऑब्जार्वर संता सिंह उमैदपुरी, जिला अध्यक्ष जगदीप चीमा, सीनियर अकाली नेता और पूर्व मंत्री रंधीर सिंह चीमा, जिप चेयरमैन बलजीत सिंह भुट्टा, साबका एमएलए दीदार सिंह भट्टी, हरिंद्रपाल सिंह चंदूमाजरा, देवेंद्र सिंह भप्पू, राजू खन्ना अन्य मौजूद रहे।
27की शहीदी कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे सीएम और सीनियर नेता: चंदूमाजराने कहा कि शिअद की शहीदी कांफ्रेंस 27 दिसंबर को होगी। कॉन्फ्रेंस में सीएम प्रकाश सिंह बादल, वाइस सीएम सुखवीर बादल, सीनियर अकाली नेता शामिल हो शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। भाजपा के भी सीनियर नेताओं के भी शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि यह सभा पूरी तरह से धार्मिक है। इसलिए धार्मिक मर्यादा का पूरा ध्यान रखा जाए। जोड़ मेल में होने वाली शहीदी कॉन्फ्रेंस में अधिक से अधिक लोग शामिल हो इसलिए सर्कल स्तर पर मीटिंगों का आयोजन किया जाएगा।
प्रोफेसर ने सभी अकाली नेताओं और वर्करों को एक जुट होकर पार्टी के लिए काम करने को कहा। मीटिंग के बाद अकाली नेताओं और वर्करों की मेल दौरान ड्यूटियां भी लगाई गई। ताकि पूरा प्रोग्राम सामान्य रूप से चल सके। मार्केट कम