- Hindi News
- शिअद अमृतसर ने वाॅर्ड 15 से गुरविंद्र को उतारा
शिअद अमृतसर ने वाॅर्ड 15 से गुरविंद्र को उतारा
फतेहगढ़ साहिब। सरहिंदफतेहगढ़ साहिब के नगर कौंसिल चुनावों को लेकर शिरोमणि अकाली दल अमृतसर ने वार्ड नंबर 15 से गुरविंद्र सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। बसी रोड पर आयोजित चुनावी नुक्कड़ बैठक में पार्टी के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष रणदेव सिंह पार्टी जनरल सेक्रेटरी मोहिंद्र सिंह ने कहा कि उनका चुनावी मुद्दा वाॅर्ड के पूर्ण विकास का है, क्योंकि वाॅर्ड में अभी भी कई काम अधूरे हैं। उन्होंने बताया कि आज पार्टी ने अपने पहले प्रत्याशी के नाम की घोषणा की है। शहर के दूसरे वाॅर्डोँ के अलावा मंडी गोबिंदगढ़, बसी और नगर पंचायत के कौंसिल चुनावों को लेकर प्रत्याशियों की घोषणा 11 फरवरी तक कर दी जाएगी। चुनावों में कांग्रेस, भाजपा-अकालियों को छोड़कर किसी भी दूसरी पार्टी से समझौता किया जा सकता है, जिनके विचार उनकी पार्टी से मेल खाते होंगे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष शिंगारा सिंह, भाई ध्यान सिंह, जिला यूथ अध्यक्ष गुरदीप सिंह, रविंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
शिअद (अ) के प्रत्याशी गुरविंद्र सिंह को सम्मानित करते हुए पार्टी पदाधिकारी।
जिले की तीन नगर कौंसिल सरहिंद फतेहगढ़ साहिब, मंडी गोबिंदगढ़, बसी और नगर पंचायत खमाणों के होने वाले चुनावों को लेकर मंगलवार किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। डीसी कमलदीप सिंह संघा ने बताया कि नामांकन 13 फरवरी तक दाखिल किए जा सकते हैं। जिनकी जांच 14 को होगी और 16 को नाम वापस लिए जा सकेंगे। चुनाव 25 फरवरी को होगा। उन्होंने बताया कि चुनावों को लेकर स्टेट चुनाव आयोग ने पंजाब स्टेट बाल अधिकार सुरक्षा कमीशन के सचिव सुमेर सिंह आईएएस को चुनाव ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।