- Hindi News
- सहकारी सभाओं की गतिविधियों का किया रिव्यू
सहकारी सभाओं की गतिविधियों का किया रिव्यू
फतेहगढ़ साहिब। जिलेकी सहकारी सभाओं की गतिविधियों का सहायक रजिस्ट्रार संध्या शर्मा ने रिव्यू किया। उन्होंने कहा कि बैंक के कर्ज की वसूली का लक्ष्य हर हाल में पूरा किया जाए। माई भागो, भाई घनैया अौर सेहत स्कीम के तहत नए ग्राहक बनाने के साथ इस बात का भी ध्यान रहे कि बैंक के काम संबंधी किसी भी ग्राहक को कोई परेशानी हो। उन्होंने कहा कि जो भी कर्मी या अधिकारी अपने कार्य में लापरवाही करेगा उसके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। यहां मैनेजर डीसीयू रंधीर सिंह, बलदेव सिंह, जरनैल सिंह, बहादुर सिंह, केसर सिंह जसवीर सिंह मौजूद रहे।