- Hindi News
- एसोसिएशन ने दी वन रैंक, वन पेंशन की जानकारी
एसोसिएशन ने दी वन रैंक, वन पेंशन की जानकारी
फतेहगढ़ साहिब। दिएक्स सर्विस वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा फतेहगढ़ साहिब में एक मीटिंग की गई, जिसमें एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सदस्यों को एक रैंक, एक पेंशन की ताजा स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 65 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनर्स की बेसिक पेंशन में 5 फीसदी बढ़ोत्तरी होनी चाहिए। इसके अलावा प्रदेश सरकार के पेंशनर्स को मिलने वाले एलटीसी की तर्ज पर एक्स सर्विसमैन को भी दिया जाना चाहिए। उन्होंने टोल टैक्स में छूट के अलावा दूसरी मांगों को पूरा किए जाने को भी कहा। इस मौके पर नायब सिंह उप्पल, हरभजन सिंह, गुरमेल सिंह, प्रेम सिंह, बलवीर सिंह, भजन सिंह, धर्म सिंह आदि मौजूद थे।