पंजोली की गठबंधन को चेतावनी
फतेहगढ़ साहिब। दिल्लीविधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत के बाद सीनियर अकाली नेता ने भाजपा पर तो निशाना साधा ही है। शिअद पर भी उंगलियां उठाई हैं। शिअद के पंजाब जूनियर वाइस प्रधान एसजीपीसी की अंतरिम कमेटी के मेंबर करनैल सिंह पंजोली ने आप की जीत को भ्रष्टाचार, अहंकार परिवारवाद के खिलाफ जनादेश करार दिया। उन्होंने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को बधाई भी दी।
पंजोली ने कहा कि हरियाणा की जीत के बाद से भाजपा सहयोगी दलों के नेताओं में अंहकार गया था। दिल्ली के नतीजे ऐसे उन सभी नेताओं के लिए चेतावनी हैं जो जनता को वोट बैंक की राजनीति में बांटकर सियासत को बिजनेस बना चुके हैं।
पंजोली ने कहा कि परिवारवाद का समय निकल चुका है। आप की जीत ने साबित किया है कि जनता परिवारवाद अंहकारियों को नकार चुकी है। अब सियासी नेताओं की आंखें खुल जानी चाहिए। जो लोगों को अपनी जेब में समझते हैं तथा राजनीति को सेवा नहीं बल्कि धन कमाने का धंधा मानते है। केजरीवाल ने लोगों में एक आशा की नई किरण ही नही दिखाई बल्कि यह भी बता दिया है कि वह भ्रष्ट वाली राजनीति के प्रबंध को खत्म कर देश में साफ सुथरी राजनीति की शुरूआत करना चाहते है। प्रदेशों नेताओं को चेतावनी दी कि अगर उन्होंने परिवारवाद का मोह, भ्रष्टाचार को छोड़ा आगामी समय में वह भी दिल्ली जैसे नतीजे भुगतने को तैयार रहें।
करनैल सिंह पंजोली
कई मौकों पर शिअद के लिए खड़ी कर चुके हैं परेशानी
अकालीनेता एसजीपीसी मेंबर करनैल सिंह पंजोली कई मौकों पर शिअद के लिए परेशानी खड़ी कर चुके हैं। जत्थेदार नंदगढ़ को हटाने के लिए हुई एसजीपीसी की अंतरिम कमेटी की मीटिंग में भी वह नहीं पहुंचे थे। 2008 में श्री गुरु ग्रंथ साहिब वर्ल्ड यूनिवर्सिटी का नींव पत्थर सीएम से रखवाने का विरोध किया था। तब एसजीपीसी मेंबर पंजोली ने कहा था कि नींव पत्थर पंज प्यारों से रखवाना चाहिए था। इसके कुछ दिन 24 सितंबर को पंजोली ने अकाली दल में वापसी की ली थी। उन्हें दोबारा पार्टी में शामिल कराने के लिए सुखबीर बादल उनके गांव पहुंचे थे।