155 जरूरतमंद स्टूडेंट्स को दिए बूट
फतेहगढ़ साहिब। सरकारीएलिमेंटरी स्कूल सरहिंद-1 में कनाडा निवासी परमजीत कौर वालिया ने 155 जरूरतमंद स्टूडेंट्स को बूट दिए। परमजीत कौर ने कहा कि साधनों के अभाव से कोई भी बच्चा अशिक्षित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने भविष्य में भी जरूरतमंद स्कूली बच्चों की हर संभव मदद दिए जाने की बात कही। यहां पूर्व पार्षद प्रेम सिंह, बलवीर सिंह सहोता, बलजिंदर सिंह, अमरीक सिंह कुलवंत सिंह मौजूद रहे।