- Hindi News
- बठिंडा डेलीगेट मीटिंग के लिए यूनियन ने की मीटिंग
बठिंडा डेलीगेट मीटिंग के लिए यूनियन ने की मीटिंग
समाना। तलवंडीसाबो में डेलीगेट मीटिंग की तैयारियों के लिए ब्लॉक समाना के प्रधान अजायब सिंह चहल की अगुवाई में भारतीय किसान यूनियन एकता ने गुरुद्वारा साहिब गांव धनेठा में मीटिंग की। जिसमें प्रधान ने कहा कि 19 फरवरी को गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पटियाला से बसों, ट्रकों अपने व्हीकल्स के जरिए बहुत बड़ा काफिला प्रेरा सिंह राज्य प्रधान की अगुवाई में फतेहगढ़ साहिब के लिए बठिंडा में पहुंचेगा। गुरबख्श सिंह बलबेड़ा जिला प्रधान ने कहा कि जत्थेबंदी का ढांचा मजबूत करने के लिए दो दिन की डेलीगेट मीटिंग 19 से 20 फरवरी को गुरुद्वारा तलवंडी साबो जिला बठिंडा में रखी गई है। बलबेड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार ने जमीन एक्वायर ऑर्डिनेंस जारी करके किसानों के साथ धोखा किया है।
उन्होंने कहा कि भारतीय खुराक निगम के चेयरमेन की अगुवाई में बनी कमेटी की ओर से भारत सरकार को दी रिपोर्ट में पंजाब, हरियाणा, आंध्रा प्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों में कनक चावल की कम से कम खरीद सरकारी कीमतों पर खरीदने की सिफारिश पंजाब के किसानों के लिए खतरे की घंटी है। राज्य मीटिंग में इन सभी मुद्दों पर चर्चा करके अगले संघर्ष की रुपरेखा के लिए सभी मेंबर्स की सहमति से संघर्ष की तैयारी की जाएगी। उसके बाद ही संघर्ष शुरू किया जाएगा।
यहां जसवंत सिंह, लालजीत सिंह, गुरमीत सिंह, सुखदेव सिंह, बुघेल सिंह बाबू सिंह मौजूद रहे।
गुरुद्वारा साहिब गांव धनेठा में मीटिंग करते हुए भारतीय किसान यूनियन एकता के मेंबर्स।