राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए 25 बैंक केस
फतेहगढ़ साहिब। कोर्टपरिसर में लगाई गई नेशनल लोक अदालत में बैंक से संबंधित 25 केस हल कराकर 70 लाख की सेटलमेंट कराई गई। चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथार्टी और जिला सेशन जज संजीव बेरी की अध्यक्षता में लगाई गई लोक अदालत के 4 बेंचों में 130 केस रखे गए थे। 25 केस का निपटारा दोनों पक्षों की सहमति से कराया गया था। जिला कानूनी सेवाएं अथार्टी की सेक्रेटरी सीजेएम दिप्ती गुप्ता ने बताया कि सिविल और माल विभाग से जुड़े केसों के निपटारे के लिए 12 मार्च को लोक अदालत लगाई जाएगी।
केसों की सुनवाई करते हुए जज।