मोतीराम माहिरा यादगार का 21 को सीएम करेंगे शिलान्यास
भास्कर संवाददाता। फतेहगढ़ साहिब
21फरवरी को बाबा मोतीराम माहिरा की याद को समर्पित स्टेट लेबल समागम को लेकर ट्रस्ट की बैठक कनवीनर पुरुषोत्तम सिंह की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने बताया कि 21 को बाबा मोतीराम माहिरा की याद में गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब के ठंडे बुर्ज के पास बनने वाली यादगार का शिलान्यास सीएम परकाश सिंह बादल करेंगे। जिसके बाद एक समारोह दीवान टोडर मल्ल हाल में होगा। यहां निर्मल सिंह वाइस चेयरमैन पिछड़ी श्रेणियां कमिशन पंजाब, डाक्टर यादव सिंह, डाक्टर गुरमीत सिंह, बनारसी दास, तरसेम सिंह, जयराम, बलवीर सिंह, सुरेन्द्र कौर, प्रेम सिंह मौजूद रहे।
ट्रस्ट की बैठक की अध्यक्षता करते कनवीनर पुरुषोत्तम सिंह।