सामने गाड़ी आने से बेकाबू कार बिजली के पोल से टकराई
फतेहगढ़ साहिब। पावरकाॅमके जेई की कार शुक्रवार की रात आमखास बाग के पास बिजली के पोल से टकरा गई। जिसके चलते पोल टूट गया और बिजली सप्लाई बाधित हुई। जेई अमरजीत सिंह ने बताया कि रात 11 बजे वह अपनी कार पीबी 23 आर 7008 में फतेहगढ़ साहिब रहे थे। अचानक सामने गाड़ी आने से कार बेकाबू हो गई अौर बिजली के पोल से टकरा गई।