पशुधन दूध दुहने मुकाबले 13 से
जिलास्तरीयपशुधन और दूध दुहने के मुकाबले 12 और 13 दिसंबर को नई अनाज मंडी बस्सी में कराए जाएंगे। जिसमें जिले के पशु पालक और किसान हिस्सा लेंगे।
डीसी अरुण सेखड़ी ने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से पशु पालन के पेशे को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू किए इन मुकाबलों में भैंसों, गाय, घोड़े, भेड़, बकरियों और मुर्गी पालन जैसे व्यवसायों को प्रोत्साहित किया जाता है। इस चैंपियनशिप में विभिन्न नस्लों के घोड़े, भैंसों, गाय, बकरियों, भेड़ें, सुअरों और मुर्गों के नस्ली मुकाबलों के अलावा गाय, भैंसों और बकरियों के दूध दुहने के मुकाबले होंगे। दूसरे मुकाबलों में घोड़ों के नाच और सजावटी मुकाबले, कुत्तों के नस्ली मुकाबले इस चैंपियनशिप का विशेष आकर्षण होंगे। दो दिवसीय मुकाबलों में विजेताओं को 5 लाख रुपए के इनाम बांटे जाएंगे।
पशु पालकों को एक दिन पहले पहुंचने की अपील
पशुपालन महकमे के डिप्टी डायरेक्टर डाॅ. जतिंदर भाटिया ने मुकाबलों में भाग लेने के इच्छुक पशु पालकों से अपील की कि वह मेले वाली जगह पर एक दिन पहले पहुंचे और संबंधित रजिस्ट्रेशन का काम समय से पूरा करा लें। उन्होंने बताया कि दूध दुहने के मुकाबले उसी दिन शाम को शुरू हो जाएंगे। जिला स्तरीय मुकाबलों में संबंधित जिले का पशु पालक/किसान ही भाग ले सकता है। मुकाबलों के दौरान पशुओं के लिए हरा चारा और मेडिकल सुविधा भी फ्री में दी जाएगी।