- Hindi News
- बीएसएनएल कर्मियों ने फूंका ठेकेदार का पुतला
बीएसएनएल कर्मियों ने फूंका ठेकेदार का पुतला
भास्कर न्यूज| फतेहगढ़ साहिब
बीएसएनएलवर्कर्सयूनियन ने ठेकेदार की ओर से पेमेंट दिए जाने और दूसरी मांगों को लेकर दूरभाष केंद्र के आगे रोष प्रदर्शन कर ठेकेदार का पुतला फूंका। यूनियन के सचिव श्रृंगार सिंह ने कहा कि वह अपने तनख्वाह की अदायगी समय पर करने को लेकर रोष प्रदर्शन कर रहे हैं।
ठेकेदार कर्मियों को हर महीने पेमेंट लेट देता है जबकि नियमों अनुसार तनख्वाह हर महीने की 7 तारीख तक अदा किया जाना जरूरी है। यूनियन नेताओं ने कहा कि अप्रैल महीने से डीसी रेट अनुसार वेतन की अदायगी नहीं हुई, ईपीएफ स्लिप जारी नहीं की और ही ईएसआई कार्ड ही कर्मियों के बनाए गए हैं।
मांगों को जल्द हल किए जाने पर संघर्ष की धमकी
यूनियनअध्यक्ष जसवीर सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगों का तुरंत हल किया गया तो यूनियन संघर्ष तेज करते हुए 15 दिसंबर से महकमे के मुख्य दफ्तर पटियाला में रोष प्रदर्शन करेगी। यहां अमरनाथ, जसवीर सिंह, जगतार सिंह, गुरदीप सिंह अन्य मौजूद रहे।
तनख्वाह मिलने के विरोध में दूरभाष केंद्र के आगे रोष प्रदर्शन करते कर्मी।