पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हैवी व्हीकल्स के लिए बनेगा रूट प्लान

हैवी व्हीकल्स के लिए बनेगा रूट प्लान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| मंडी गोबिंदगढ़

कोयलेकेरैकों से अनलोडिंग के कारण रिहायशी इलाकों में ट्रकों की आवाजाही बढ़ जाने की समस्या से जल्द ही शहरवासियों को निजात मिल जाएगी। शहर में ट्रैफिक का रूट प्लान बनाया जाएगा। जिसके अनुसार शहर के भीतरी हिस्सों में हैवी व्हीकल्स एंट्री कर सकेंगे। रिहायशी इलाकों में हैवी व्हीकल्स की एंट्री पर रोक लग जाएगी। सोमवार को फतेहगढ़ साहिब में एसएसपी दफ्तर में हुई मीटिंग में एसएसपी गुरमीत सिंह रंधावा ने यह आश्वासन दिया है। मीटिंग में इलाकावासी, बीजेपी लीडरशिप और ट्रांसपोर्टर, रेलवे महकमे के अफसर, राजपुरा थर्मल प्लांट के जीएम और प्रदूषण बोर्ड के अफसर, एडीसी श्रुति शर्मा, डीएसपी मनप्रीत सिंह मौजूद रहे।

यहहै समस्या: कोयलेके रैकों से अनलोडिंग के चलते दिनों दिन बढ़ रहे प्रदूषण और रिहायशी इलाकों में कोयले से भरे ट्रकों की आवाजाही बढ़ने से परेशान शाम नगर, आदर्श नगर और गोशाला रोड निवासियों ने 28 घंटे तक आर्य स्कूल के सामने धरना लगाया था। समस्या के स्थाई समाधान के लिए एसएसपी फतेहगढ़ साहिब द्वारा मीटिंग बुलाने के आश्वासन के बाद मोहल्लेवासियों ने धरना समाप्त किया था।

10के बाद निकलेगा समाधान: मीटिंगकी जानकारी देते हुए बीजेपी के सीनियर लीडर सतीश उप्पल ने बताया कि एसएसपी ने आश्वासन दिया है कि 10 दिसंबर को प्रदूषण बोर्ड में राजपुरा के थर्मल प्लांट के अफसरों की पेशी है। जिसमें प्रदूषण बोर्ड के सामने थर्मल प्लाट के अफसर अपना पक्ष रखेंगे। पेशी के बाद शहरवासियों के लिए रूट प्लान निर्धारित किया जाएगा। जिससे लोगों को कोयले के ट्रकों से होने वाली परेशानी से निजात मिल जाएगी। एसएसपी से हुई मीटिंग में बीजेपी जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, सतीश उप्पल, मंडलाध्यक्ष गगनदीप जैन, दविंदर जैन, संदीप गोयल, संजय गर्ग, पप्पू खटड़ा, वीके मेहता, रवि शाही अन्य मौजूद रहे।

फतेहगढ़ साहिब में एसएसपी दफ्तर में हुई मीटिंग में मौजूद मोहल्लावासी अन्य।