कोर्स पूरा करने पर सर्टिफिकेट दिए
फतेहगढ़ साहिब। गुरुगोबिंद सिंह स्टडी सर्कल जोन फतेहगढ़ साहिब के अधीन चल रहे बेबे नानकी सिलाई सेंटर में 6 महीने का कोर्स पूरा करने वाली लड़कियों को सर्टिफिकेट बांटे गए। मुकाबले की विजेता राजविंद्र कौर, लखविंदर कौर और सोनिया देवी को सम्मानित किया गया। स्टडी सर्कल के जोनल अध्यक्ष जगजीवन सिंह ने कहा कि सिलाई-कढ़ाई का कोर्स पूरा करने वाली महिलाएं खुद का काम कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को और मजबूत कर सकेंगी। उन्होंने बताया कि सर्कल की ओर से धार्मिक आयोजनों के साथ महिलाओं को घरेलू कामों संबंधी कोर्स कराने के अलावा समय -समय पर जरूरतमंद स्कूली बच्चों को स्टेशनरी, गर्म कपड़े सामान दिए जाते हैं। यहां प्रो. प्रीतम सिंह लोगानी, बलविंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, गुरसेवक सिंह, रजिंद्र कौर, कुलजीत कौर अन्य मौजूद रहे।
कोर्स पूरा करने वाली लड़कियों को सर्टिफिकेट देते हुए।