स्कूली बच्चों को बताए ट्रैफिक नियम
फतेहगढ़ साहिब। केंद्रीयविद्यालय में जिला ट्रैफिक इंचार्ज करनैल सिंह ने बच्चों को ट्रैफिक नियमों के प्रति अवेयर किया। कहा कि ट्रैफिक नियमों की पालना से ही हादसे रोके जा सकते हैं। बच्चों को नशों से दूर रहते हुए वातावरण की शुद्धि के लिए पौधे लगाने और बीमारियों से बचने के लिए सफाई रखने के लिए भी प्रेरित किया। यहां प्रिंसिपल परमजीत कौर, प्रमोद कुमार, रश्मी, विवेक, जसप्रीत कौर के अलावा ट्रैफिक विभाग के अधिकारी मौजूद थे।