6 जरूरतमंद लड़कियों की करवाई सामूहिक शादी
फतेहगढ़ साहिब। मुल्लेपुरमें पंडित नरेन्द्र कुमार के सहयोग से 6 लड़कियों की सामूहिक शादियां कराई गईं। यहां खूनदान और मेडिकल शिविर लगाया है। नव विवाहित जोड़ों को विधायक कुलजीत सिंह नागरा, जिला परिषद चेयरमैन बलजीत सिंह भुट्टा, पूर्व कौंसिल अध्यक्ष गुरविन्द्र सिंह भट्टी पहुंचे। जोड़ों को घर में इस्तेमाल होने वाला जरूरी सामान और तोहफा दिया गया। यहां बलविंदर सिंह मावी, नरेन्द्र सिंह, दीदार सिंह, एकमजोत टिवाणा, प्रगट सिंह मौजूद थे।