पुलिस ने हरजिंदर को घर में घुस कर पीटा
वॉर्डनंबर-3 तकिया मोहल्ले में वीरवार की रात 9 बजे पुलिस ने हरजिंदर सिंह के घर में घुसकर उसको पीट दिया। सिविल अस्पताल में भर्ती हरजिंदर ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने उस पर गाली गलौच का आरोप लगाया। पुलिस ने प|ी के बार-बार रोकने पर भी उसको पीटा। हरजिंदर ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मोहल्ला निवासियों के सामने पीटा और उसे अवैध हिरासत में रखा। मारपीट के मामले में मोहल्ले के लोगों के दखल देने के बाद उसे पुलिस की ओर से रिहा किया गया।
थाना प्रमुख हरविंदर सिंह चीमा ने बताया कि एक महिला ने वीरवार की रात कंट्रोल रूम फतेहगढ़ साहिब में मोबाइल फोन पर बताया कि वार्ड-3 का एक आदमी उसे परेशान कर रहे हैं। जब कंट्रोल रूम के ऑपरेटर ने आगे की कार्रवाई के लिए कहा तो उस महिला ने कंट्रोल रूम के कर्मचारी को गाली देनी शुरू कर दी। चीमा ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर उन्होंने संबंधित मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो महिला ने उनके साथ बेहद खराब शब्दावली का इस्तेमाल किया। पुलिस ने महिला के बताए पते पर पहुंचने के बाद हरजिंदर सिंह और उसकी प|ी से कंट्रोल रूम में की गई शिकायत के बारे में पूछताछ की। जिसके बाद हरजिंदर सिंह पुलिस से गाली-गलौच करने लगा। थाना प्रभारी ने हरजिंदर के लगाए मारपीट के आरोप को नकारा।
सिविल अस्पताल अमलोह में पीडि़त हरजिंदर सिंह और उसकी प|ी।
पुलिस पर लगे मारपीट करने के आरोप, थाना प्रमुख ने कहा मारपीट के आरोप झूठे