पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस कर्मियों को दी कानूनी सेवाओं की जानकारी

पुलिस कर्मियों को दी कानूनी सेवाओं की जानकारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहगढ़ साहिब। जिलाकानूनी सेवाएं अथाॅरिटी की ओर से पुलिस लाइन में सेमिनार हुआ। जिसमें जिले के सभी उच्च अधिकारियों से लेकर पुलिस चौकियों के हेड, महिला थाना और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी शामिल थे। जिला पुलिस मुखी जितेंद्र सिंह खहिरा की अध्यक्षता में हुए सेमिनार में सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथाॅरिटी सीजीएम दिप्ती गुप्ता ने कानूनी सेवाएं अथार्टी की नि:शुल्क सेवाओं की जानकारी दी। बताया कि निशुल्क कानूनी सेवाएं अनुसूचित जातियों कबीलों के सदस्यों, मुसीबत से पीड़ित, औद्योगिक कर्मियों, मानसिक अपंग तथा उन सभी को दी जाती है, जिनकी आय 1.50 लाख रुपए वार्षिक से कम है। जिसमें हाई कोर्ट तथा सुप्रीम कोर्ट तक केस कानूनी सहायता की कोई फीस नहीं ली जाती है। उन्होंने कहा कि अगर उनके पास उक्त श्रेणी में से कोई भी कानूनी सहायता लेने आता है, उसे फतेहगढ़ साहिब के समझौता सदन में भेजा जाए। यह भी कहा कि अगर कोई व्यक्ति कानूनी सेवाएं लेना चाहता है, उसे समझौता सदन के साथ तालमेल करवा नि:शुल्क वकील की सेवाएं भी दी जाए। इस मौके एसपीडी राजविंद्र सिंह सोहल, एसपीएच अमरजीत सिंह मटवानी सहित दूसरे अधिकारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...