पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ओवरआॅल ट्राफी माता साहिब कौर गर्ल्स कालेज तलवंडी के हाथ

ओवरआॅल ट्राफी माता साहिब कौर गर्ल्स कालेज तलवंडी के हाथ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबीयूनिवर्सिटी में चल रहे लोक मेल में करवाए गए मुकाबले में ओवर ऑल ट्राफी माता साहिब कौर गर्ल्स कालेज तलवंडी साबो ने ली। वहीं, दूसरे स्थान पर यूनिवर्सिटी कैंपस और तीसरे स्थान पर सरकारी महिंद्रा कॉलेज पटियाला रहा।

मेला दूसरे दिन शुक्रवार को गुरु तेग बहादुर हाल में संपन्न हुआ। पीयू के युवक भलाई विभाग द्वारा राज्य में आलोप हो रही कलावां के मुकाबले करवाकर स्टूडेंट्स में इनके प्रति रुचि पैदा करने के मकसद से अंतर क्षेत्रीय लोक मेले का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभाग के इंचार्ज डाॅ. गुरसेवक सिंह लंबी ने बताया कि करवाए गए विभिन्न मुकाबलों में यूनिवर्सिटी से संबंधित सभी कॉलेजों के स्टूडेंट्स ने भाग लिया। इस मौके पर डाॅ. सतीश कुमार वर्मा ने कहा कि लोक मेले के यह मुकाबले स्टूडेंट्स में सभ्याचारक चेतना पैदा करने का बढि़या साधन है।

फोटो : अजय शर्मा

वार गायन मुकाबले में श्री गुरु तेग बहादुर खालसा काॅलेज आनंदपुर साहिब पहले, खालसा काॅलेज पटियाला दूसरे और पंजाबी यूनिवर्सिटी कैंप तीसरे स्थान पर रहे। कविश्री मुकाबले में पीयू कैंपस पहले, यूनिवर्सिटी काॅलेज जैतो दूसरे, श्री गुरु हरगोबिंद साहिब खालसा गर्ल्स काॅलेज करहाली साहिब तीसरे, माता साहिब कौर गर्ल्स काॅलेज तलवंडी साबो और माता गुजरी काॅलेज फतेहगढ़ साहिब चौथे स्थान पर रहे। पीढ़ी बनाने के मुकाबले में सरकारी रणबीर काॅलेज संगरूर पहले स्थान पर रहा। माता सुंदरी यूनिवर्सिटी गर्ल्स काॅलेज मानसा दूसरे, टीपीडी मालवा काॅलेज रामपुरा फूल तीसरे, यूनिवर्सिटी काॅलेज मूनक माता साहिब कौर गर्ल्स काॅलेज तलवंडी साबु चौथे स्थान पर रहा। रस्सी जोतना के मुकाबले में पहले स्थान पर खालसा काॅलेज पटियाला, दूसरे पर माता साहिब कौर गर्ल्स काॅलेज तलवंडी साबु, तीसरे पर एशियन एजूकेशन इंस्टीट्यूट पटियाला और चौथे स्थान पर जसमेर सिंह जेजी काॅलेज गुरनेकला रहे। छिक्कू बनाने के मुकाबले में पहले स्थान पर यूनिवर्सिटी कॉलेज जैतो, दूसरे पर टीपीडी मालवा काॅलेज रामपुरा फूल, तीसरे स्थान पर माता साहिब कौर गर्ल्स काॅलेज तलवंडी साबु, चौथे स्थान पर माई भागो डिग्री काॅलेज फार गर्ल्स कॉलेज संगरूर रहा। इसके अलावा टोकरी बनाने के मुकाबले में पहले स्थान पर माता साहिब कौर गर्ल्स काॅलेज तलवंडी साबु, दूसरे पर तारा विवेक काॅलेज गज्जन माजरा, तीसरे पर श्री गुरु तेग बहादर खालसा काॅलेज आनंदपुर साहिब चौथे स्थान पर सरकारी रणबीर काॅलेज संगरूर रहा। वहीं, इन्नू बनाने के मुकाबले में पहले स्थान पर माता साहिब कौर गर्ल्स काॅलेज तलवंडी साबु, दूसरे पर टीपीडी मालवा काॅलेज रामपुरा फूल, तीसरे पर हंस राज मेमोरियल काॅलेज बाजाखाना और चौथे स्थान पर यूनिवर्सिटी काॅलेज घुदा रहा। शटापू मुकाबले में पहले स्थान पर माता साहिब कौर गर्ल्स काॅलेज तलवंडी साबु, दूसरे पर सरकारी महिंद्रा काॅलेज रहा। वहीं, सरकारी रणबीर काॅलेज संगरूर तीसरा स्थान हासिल करने में कामयाब रहा। चौथे स्थान पर गुरु तेग बहादुर खालसा काॅलेज आनंदपुर साहिब रहे। इसके अलावा गीटे खेलने के मुकाबले में पहले स्थान पर श्री गुरु तेग बहादर खालसा काॅलेज आनंदपुर साहिब, दूसरे पर गुरु हरगोबिंद साहिब खालसा काॅलेज करहाली साहिब, तीसरे पर गुरु हरगोबिंद साहिब खालसा काॅलेज हंसाली खेड़ा चौथे पर एडीसी मस्तुआणा साहिब रहे।

खबरें और भी हैं...