वाल्मीकि सभा के चेयरमैन बने सहोता
वाल्मीकि मंदिर में नए चेयरमैन सहोता को सम्मानित करते सभा के मेंबर।
फतेहगढ़ साहिब। राष्ट्रीयवाल्मीकि सभा की मीटिंग वाल्मीकि मंदिर में हुई। कुलदीप सिंह सहोता के सभा के चौथी बार चेयरमैन बनने पर सम्मानित किया गया।
सभा के सचिव डाॅ. गुरजंट सिंह ने बताया कि आज सभा की मीटिंग चेयरमैन के चुनाव को लेकर बुलाई गई थी, क्योंकि सभा चेयरमैन 3 साल के लिए होता है।
सभा मेंबरों ने उनके किए कार्यों को देखते हुए फिर से चेयरमैन सलेक्ट किया है। सहोता ने कहा कि सभा की ओर से 5 अक्टूबर को भगवान वाल्मीकि जी का प्रकाश उत्सव वाल्मीकि मंदिर माधोपुर में मनाया जाएगा। जिसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। यहां डिप्टी चेयरमैन नेत्र सिंह, रघुवीर सिंह बडला, धर्मपाल सहोता, राजेंदर कुमार, जिला प्रेसिडेंट विक्रमजीत सिंह, रंजीत सिंह, कुलदीप सिंह और सतनाम सिंह मौजूद रहे।