- Hindi News
- गांव के विकास के लिए ग्रांट का किया एलान
गांव के विकास के लिए ग्रांट का किया एलान
शिअद में शामिल होने वालों को सम्मानित करते सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा।
भास्कर न्यूज | फतेहगढ़ साहिब
क्षेत्रकेविकास के लिए ग्रांट की कमी नहीं आने दी जाएगी। यह बात आनंदपुर साहिब के सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने गांव सिद्धूपुर में आयोजित समागम में कही। गांव के लोगों ने सांसद से गांव में तालाब, सड़क पक्की करने, धर्मशाला बनाए जाने की मांग की। उन्होंने ने तालाब और धर्मशाला के निर्माण के लिए 2-2 लाख की ग्रांट देने के अलावा सड़क को पक्का कराए जाने का भी एलान किया। यहां जिप चेयरमैन बलजीत सिंह भुट्टा, देवेंदर सिंह भप्पू, दरबारा सिंह, कुलदीप सिंह, जरनैल सिंह, गुलजार सिंह, जय सिंह, हाकम सिंह और जय सिंह मौजूद रहे।